फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दावत खाकर लौट रहे लोडर सवारों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 28 Feb 2024 05:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। परिजन के साथ दावत में शामिल होकर घर वापस लौट रहे मैक्स लोडर सवारों को स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना मटसेना क्षेत्र के अंतर्गत गांव दतावली निवासी विनोद (55) अपने परिवार के साथ मैक्स लोडर वाहन से मंगलवार रात 10 बजे करीब डाहिनी रोड स्थित वैष्णवी रिसॉर्ट में दावत में शामिल होने के लिए गए थे। लौटने के दौरान जब मैक्स लोडर नगला जवाहर की पुलिया के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही स्कॉर्पियो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर होने से लोडर में सवार विनोद, संतोष, अर्चना एवं संगीता गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर थाना नसीरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने कार को कब्जे में ले लिया। साथ ही घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक कार को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें