फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों में घुसी स्कार्पियो, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शुक्रवार की रात अनियंत्रित स्कार्पियो गाड़ी कोटला रोड स्थित सब्जी मंडी के पास तीन दुकानों में घुस गई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन दुकानों में हजारों रुपये के सामान का नुकसान हो गया। आसपास के लोगों ने स्कार्पियो सवार दो युवकों को पकड़ कर पु़लिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

रात नौ बजे कोटला की तरफ से एटा नंबर की स्कार्पियो बंबा चौराहे की तरफ जा रही थी। इस बीच मंडी समिति के पास अनियंत्रित हुई गाड़ी मुस्कान स्वीट हाउस, लक्ष्मी स्वीट हाउस और लक्ष्मी डेरी में घुस गई। हादसा होते ही भगदड़ मच गई। दुकान और आसपास के लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागने लगे। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। गाड़ी में चार युवक सवार थे। घटना के बाद लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया जबकि दो भागने में सफल रहे। गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर उत्तर थाने की पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि स्कार्पियो अनियंत्रित होने से घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें