फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का माल खरीदने के आरोप में एसओजी ने मक्खनपुर से एक सुनार को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना पुलिस नगर में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे के करीब पहुंच गई है। चोरों की निशानदेही पर मक्खनपुर से चोरी का माल खरीदने के आरोप में एक सराफ को एसओजी ने उठाया है। पुलिस माल बरामदगी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विगत माह नगर में कई चोरियां हुई थीं। इनके खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एसओजी की टीम को लगाया था। एसओजी ने कुछ चोरों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी का माल मक्खनपुर स्थित एक सराफ को बेचने की बात बताई। एसओजी ने मक्खनपुर निवासी सराफ को उठा लिया। उसे छुड़ाने के लिए लोगों की सिफारिश काम नहीं आई। पकड़े गये सराफ को एसओजी ने थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि पकड़े गए सराफ से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें