फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगर आयुक्त से मिले सफाई कर्मी, 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा

Fri, 19 Dec 2025 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को 11 सूत्री ज्ञापन नगर आयुक्त को दिया। ज्ञापन में ठेका सफाई कर्मियाें को अन्य निगमों की भांति 20000 रुपये मासिक मानदेय और अग्रवाल एंड कंपनी द्वारा ईपीएफ जमा कराने में की गई धांधली की जांच व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी से मिला। संघ प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त को एक 11 सूत्री ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ठेका सफाई कर्मियों को मासिक 20000 रूपये मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है। ज्ञापन में सफाई कर्मियों ने मैसर्स अग्रवाल एंड कंपनी एवं श्रीराम एंड कंपनी पर ठेका सफाई कर्मियों के खाते से ईपीएफ कटौती करने एवं उसे ईएसआई कंपनी में जमा नहीं कराने की शिकायत की है। प्रतिनिधि मंडल ने मैसर्स अग्रवाल एंड कंपनी और श्रीराम कंपनी के विरूद्व जांच कराने एवं एफआईआर दर्ज कराने की मांग प्रमुखता से उठाई।इसके अलावा मृत सफाई कर्मी शारदा देवी के आश्रितों को अनुकंपा नौकरी देने,डोर टू डोर कूडा कलेक्शन को नामित संस्था पर सफाई कर्मियों से 50-50हजार रुपये की वसूली की जांच की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में रामनाथ आजाद,जालिम सिंह, अशोक बाल्मीकि, योगेश सरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें