नगर निगम द्वारा शौचालय में लगाई गई सेनेटरी नैपकिन मशीन।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 और ओडीएफ प्लस अभियान के तहत माहवारी के दौरान महिलाओं को नैपकिन उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम द्वारा तीन शौचालयों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और सेनेटरी नैपकिन इंसीनरेटर मशीन लगाई गई है।
स्वच्छ सर्वेक्षण और ओडीएफ प्लस प्लस के तहत सार्वजनिक शौचालयों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और सेनेटरी नैपकिन इंसीनरेटर मशीन को लगवाना आवश्यक है।
इसी कड़ी में चौकी गेट, सैलई और नगला भाऊ स्थित शौचालयों में इन मशीनों को लगवाया गया है। यदि माहवारी के दौरान नैपकिन की आवश्यकता है तो मशीन में पांच रुपये डालकर नैपकिन प्राप्त की जा सकती है। वहीं उपयोग की गई नैपकिन को सेनेटरी नैपकिन इंसीनरेटर मशीन में डालकर नष्ट किया जा सकता है। इससे प्रयोग की गई नैपकिन को सड़क आदि पर फेंकने से बच सकते हैं।
सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और सेनेटरी नैपकिन इंसीनरेटर मशीन को स्वच्छता सर्वेक्षण और ओडीएफ प्लस प्लस के तहत तीन शौचालयों में लगवाया गया है। इससे शहर साफ-सुथरा रहेगा। वहीं महिलाओं को भी सुविधा रहेगी। - स्वदेश यादव, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक नगर निगम।