संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं अन्य अधिकारी। स्रोत संवाद
- फोटो : संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं अन्य अधिकारी। स्रोत संवाद
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद/टूंडला/जसराना। जिले की विभिन्न तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शिकोहाबाद तहसील में जिलाधिकारी रमेश रंजन और एसएसपी सौरभ दीक्षित ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान मतदाता सूची में नाम कटवाने से लेकर अवैध कब्जे और किराएदार द्वारा मकान खाली न करने जैसी शिकायत आईं। डीएम और एसएसपी ने 51 में 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया।
तहसील शिकोहाबाद में ग्राम रहचटी बुढ़रई के प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने बीएलओ पर दबाव बनाकर उनकी मां, पत्नी और अन्य परिजनों के नाम मतदाता सूची से कटवा दिए हैं। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए।
इधर, टूंडला तहसील में एसडीएम अंकित कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न हुआ। यहां कुल 27 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 6 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। जसराना में एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला और सीओ प्रेमप्रकाश पांडेय ने जनता की समस्याएं सुनीं। यहां आईं 17 शिकायतों में से 3 का निस्तारण हुआ। सिरसागंज और सदर तहसील में भी अधिकारियों ने शिकायत की।