फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन, डीएम ने छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोलते डीएम एव - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सड़क सुरक्षा सप्ताह का मंगलवार को समापन हो गया। एमजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में डीएम चंद्र विजय सिंह ने छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने पिता, भाई आदि को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे डीएम ने कहा कि जनपद में सड़क सुरक्षा एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी से मास्क लगाने, हेलमेट पहनने व यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
बिना फिटनेस वाले वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त विजय कुमार ने महाकवि निराला द्वारा रचित ‘राम की शक्ति पूजा’ का वर्णन करते हुए मिशन शक्ति अभियान व नारी सशक्तिकरण की महत्ता बताई। संभागीय परिवहन अधिकारी पीके सिंह ने कहा कि देश में सर्वाधिक मौतें ओवर स्पीड से होती हैं।
विज्ञापन

संचालन मोहसिना अख्तर व भावना तिवारी ने किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. न ीता कुलश्रेष्ठ, डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद, महात्मा गांधी बालिका कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नीतू यादव, अशोक अनुरागी आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं का आयोजन, प्रतिभागियों का सम्मान
परिवहन विभाग द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। आरआई हरिओम ने छात्र-छात्राओं को 50 अंकों के प्रश्न पत्र दिए गए। इसमें प्रथम स्थान अंशिका रही। द्वितीय स्थान पर सुमित कुमार तथा तृतीय स्थान पर सोनम राठौर रही।
ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज की प्रगति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर जीजीआईसी टूंडला की सुरुचि व तृतीय स्थान इसी कॉलेज की सलोनी कुशवाहा को मिला। ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता में जीजीआईसी की शिखा यादव प्रथम, दाऊ दयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की निकिता गोस्वामी द्वितीय और बीडीएम इंटर कॉलेज की तरुन्नुम तृतीय स्थान पर रही। भाषण में प्रथम स्थान सुमित कुमार गिरधारी इंटर कॉलेज, श्रृष्टि जैन महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें