फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोत्थान एकदाशी के साथ आज से शादी समारोह की धूम,गूंजेंगी शहनाइयां

विज्ञापन
जलेसर रोड स्थित बैंड की दुकानों के बाहर तैयारी करते बैंड कर्मचारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। देवोत्थान एकादशी के साथ बुधवार से सहालग शुरू हो रहे हैं। शादी समारोह की धूम रहेगी, शहनाइयां गूंजेंगी। समारोहों में 100 मेहमानों के शामिल होने की शासन की बंदिश से शादी वाले परिवारों को परेशानी में डाल दिया है। वर-वधू पक्ष के लोग पहले की गाइडलाइन के हिसाब से सौ से अधिक शादी के कार्ड वितरित कर चुके हैं।
विज्ञापन

दीपावली से पूर्व शासन ने शादी समारोहों में 200 लोगों के एकत्रित होने तक की छूट दी थी। उसी हिसाब से लोगों ने तैयारियां की थी। न्योता देने के साथ ही हलवाई बुक किया था। सोमवार को शासन ने नई गाइडलाइन जारी कर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शादी समारोहों में 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी है। पुरानी व्यवस्था के तहत अनुमति के लिए लोग मंगलवार को सदर तहसील स्थित नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के चक्कर लगाते रहे, लेकिन 100 से अधिक लोगों की अनुमति नहीं मिल सकी।
- आकलपुर निवासी दिनेश चंद्र शर्मा की बेटी की शादी 25 नवंबर को है। बरात सादाबाद से आनी है। बेटी की शादी की तैयारियों को छोड़कर दिनेश चंद्र मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में अनुमति लेने पहुंचे। उनका कहना था कि शासन की नई गाइडलाइन से दिक्कत हो रही है। किसको आने से रोका जाए, किसको नहीं। कुछ समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन

- खगरई निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि उनके भाई अजय की शादी 25 नवंबर को है। लड़की पक्ष दिल्ली का रहने वाला है। यहीं आकर शादी कर रहे हैं। शादी समारोह में भीड़ एकत्रित न हो। इसके लिए गांव की दावत 23 नवंबर सोमवार को ही कर दी गई। अब सिर्फ शादी के लिए अनुमति लेनी है। इसके लिए चक्कर लगा रहे हैं।
लोगों के हाथों को सैनिटाइज करने के लिए दो कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। जिन लोगों के पास मास्क होगा, उन्हें ही प्रवेश करने दिया जाएगा। आयोजन पक्ष से कह दिया है कि वह भीड़ एकत्रित न होने दें। जयमाला के दौरान लड़का और लड़की पक्ष के लोग ही मौजूद रहेंगे। बरातियों को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा।
मनोज बंसल लल्ला, अध्यक्ष, अग्रवाल धर्मशाला
शासन की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। सबसे अधिक भीड़ दावत के वक्त होती है। उस वक्त विशेष रूप से सावधानी बरती जाएगी। जो लोग दावत खा लेंगे। उनसे निवेदन किया जाएगा कि भीड़ एकत्रित न करें। वर माला के दौरान उपस्थित लोगों को मास्क अनिवार्य होगा।
अनिल गर्ग, अध्यक्ष, होटल एंड मैरिज होम एसोसिएशन
आज करीब तीन हजार शादियां
मैरिज होम संचालकों के मुताबिक देवोत्थान एकादशी पर जनपद में करीब तीन हजार शादियां होंगी। शहरी क्षेत्र में करीब 400 मैरिजहोम, बरात घर, धर्मशालाएं हैं। जबकि टूंडला, सिरसागंज, शिकोहाबाद, जसराना के अलावा अन्य कस्बों में भी बरात घर, धर्मशालाएं व मैरिज होम है। देवोत्थान एकादशी पर होने वाले शादियों के लिए पहले से बुक है। जिनकी संख्या 15 सौ के करीब है। इसके अलावा लोग प्लाट, घर या फिर किसी अन्य स्थानों से शादियां करेंगे।
बैंड संचालकों ने की तैयारी
साहलग को लेकर बैंड संचालकों ने मंगलवार को ही तैयारियां पूर्ण कर ली। एक बैंड संचालक के पास दो से तीन बरातें हैं। तो निकरोसी भी करानी है। ऐसे में बुधवार को समय नहीं मिलेगा तो मंगलवार को ही रिहर्सल कर लिया।
शादी समारोह में 100 से अधिक लोगों की उपस्थिति नहीं होनी चाहिए। शासन की गाइडलाइन का प्रशासन पालन कराएगा। कार्यालय में शादी समारोह के लिए जो लोग परमीशन लेने आए हैं उन्हें 100 से अधिक मेहमान न जुटाने के लिए कहा गया है। मैरिज होम संचालक भी कोविड-19 के दिशा निर्देशों के तहत मानकों का पालन कराएं।
विज्ञापन

कुंवर पंकज सिंह - नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें