फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की मांग को लेकर भाकियू (भानू) का नगर निगम में हल्ला बोला

विज्ञापन
फिरोजाबाद - नगर निगम के मुख्य गेट पर धरना देते भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विकास कार्यों की मांग को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों व क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम में हल्ला बोल दिया। जमकर नारेबाजी की। निगम के अफसरों से नोकझोंक हुई। गेट पर धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक हंगामा चला। सूचना पर पहुंची थाना उत्तर पुलिस ने मामले को शांत कराया। किसान नेताओं ने नगर आयुक्त के नाम अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

सुबह करीब 11:15 बजे भारतीय किसान यूनियन (भानु) मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष मेघ सिंह नगर निगम कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड संख्या-29 के मोहल्ला टापाखुर्द और नगला पान सहाय के साथ नई आबादी वाले क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं हुआ है। परिक्रमा मार्ग कच्चा है तो मंदिर और श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते भी जर्जर है। गलियों का तक निर्माण नहीं हुआ। पुलिया टूटी पड़ी है।
नाला निर्माण के लिए सड़क खोद दी गई। पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। बीमारियों के फैलने का खतरा बना है। छह माह पहले भी ज्ञापन दिया गया। लेकिन कोई काम नहीं किया गया। इसके कारण क्षेत्र की पूरी जनता परेशान है। यह बात वह अधिकारियों से कह रहे थे तभी उनकी अपर नगर आयुक्त शिव सिंह से नोकझोंक हो गई। कहासुनी की नौबत आ गई। आक्रोशित लोग विकास की मांग को लेकर गेट पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें