रजत पदक के साथ खिलाड़ी रोहित यादव एवं मौजूद एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्त्रोत: स्वयं
- फोटो : रजत पदक के साथ खिलाड़ी रोहित यादव एवं मौजूद एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्त्रोत: स्वयं
फिरोजाबाद। गोवा के मडगांव स्थित मनोहर पर्रिकर इनडोर स्टेडियम में 31वीं राष्ट्रीय सब जूनियर और सीनियर तांग-ता चैंपियनशिप आयोजित हो रही है। इसमें फिरोजाबाद के खिलाड़ी रोहित यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर पुरुष वर्ग 75 किलो भारवर्ग में रजत पदक जीता।
उत्तर प्रदेश तांग-ता एसोसिएशन की टीम के साथ गए टीम मैनेजर श्यामवीर ने बताया कि रोहित यादव पूरे उत्तर प्रदेश से सीनियर वर्ग के एकमात्र पदक विजेता रहे। उन्होंने फाइनल मुकाबले में मणिपुर के खिलाड़ी से कड़ा संघर्ष किया और 8-6 के अंतर से मात्र दो अंकों से हारकर रजत पदक हासिल किया।
आर्थिक तंगी के बावजूद हासिल की कामयाबी
रोहित यादव के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे पहले प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पा रहे थे। लेकिन श्यामवीर दद्दा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट ट्रस्ट और ट्रस्ट के अध्यक्ष चंद्रपाल वर्मा के सहयोग से उन्हें यात्रा और प्रतियोगिता शुल्क की व्यवस्था कराई गई। ट्रस्ट ने रेलवे किराए से लेकर एंट्री फीस तक पूरी सहायता दी।