फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिरोजाबाद पुलिस ने लूट की घटना का 10 घंटे में किया खुलासा, मुठभेड़ में एक लुटेरा घायल; साथी भी गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 11:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद पुलिस ने ऑटो लूट की घटना का 10 घंटे के अंदर की खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो बदमाश गिरफ्तार किए हैं। मुठभेड़ के दौरान एक के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किए ऑटो लूट के आरोपी आकाश और उसके मामा भोले निवासीगण रैना, उत्तर को शनिवार को जेल भेज दिया। आकाश मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुआ था।
विज्ञापन





इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि जीवाराम कुशवाह निवासी जाखई, नारखी जैन मंदिर तिराहा पर शुक्रवार सुबह 5.30 बजे सवारियों के इंतजार में खड़ा था। तभी आकाश और उसका मामा भोले सवारी बनकर ऑटो चालक के पास पहुंचे और ऑटो को सांती के लिए बुक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन





सांती रोड पर एकांत स्थान देखते ही इन दोनों ने जीवाराम पर तमंचा तान दिया और ऑटो लूट लिया था। जीवाराम ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिनाख्त करते हुए दोनों को पहचान लिया और लूट की वारदात का 10 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें