शिकोहाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की जांच के लिए ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया जा रहा है। इसी के तहत एक जुलाई को थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गईं दो कार बरामद की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि शिकोहाबाद के एसएचओ प्रमोद कुमार मलिक, एसएसआई अंजीश कुमार ने टीम के साथ एटा चौराहे से सुभाष तिराहे की तरफ सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। शातिर चोर वाहनों को चोरी करने के बाद नंबर प्लेट बदल कर फर्जी आरसी तैयार कराते हैं। उसके बाद अपने निजी कारोबार में लगा लेते हैं तथा अच्छी कीमत मिलने पर बेच देते। कार रमेश निवासी कूपा थाना लाइन पार से खरीदी हैं। गाड़ियां खरीदने के बाद असली नंबरों को बदल कर फर्जी आरसी बनवाई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल भेजा गया है।
पकड़े गए चोरों में अंकुश निवासी चैरई थाना शिकोहाबाद, अजीत और विजय कुमार उर्फ भूरी निवासी गुंदाऊ थाना लाइनपार है। उन्होंने बताया कि वाहन चोर गिरोह का सरगना रमेश निवासी कूपा थाना लाइनपार फरार है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
फोटो