टूंडला। शहर के शिवपुरी एटारोड निवासी विकास जैन 18 फरवरी रात पौने तीन बजे अपने घर सो रहे थे। आरोप है कि थाने के पीछे शिवनगर निवासी सचिन यादव अपने दो अज्ञात दोस्तों के साथ उनके घर के बाहर आकर गेट पर तोड़ फोड़ करने लगे और गाली-गलौज के साथ उसकी बेटी को बुलाने की कहने लगे। पीड़ित विकास जैन के विरोध करने पर करने पर उक्त लोगों ने मारपीट कर दी। चौकीदार व उसके परिवार को आता देख उक्त आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के पिता व चाचा से शिकायत की तो दोनों उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। पीड़ित विकास जैन ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किसान की बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक
टूंडला।थाना एवं गांव नगला सिंघी निवासी एक किसान की बेटी को गांव का ही अर्जुन सिसोदिया बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित किसान जब अपने घर वापस आया, तो उसकी पुत्री का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित को जानकारी होने पर उसने आरोपी युवक के घर पर जाकर मामले की शिकायत की। आरोप है कि आरोपी की बहन अंजली एवं उसके परिजन एकराय होकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर थाना टूंडला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।