फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की हत्या: आरोपी ने कई बार बदले बयान, बेटा बोला- इसके पीछे गहरी साजिश; कराया जाए नार्को टेस्ट

Mon, 07 Aug 2023 07:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में दरोगा की हत्या की कड़ी खुलासे के बाद भी साफ नहीं है। आरोपी ने कई बार बयान बदले हैं। इस पर बेटे ने कहा कि इसके पीछे गहरी साजिश है। आरोपी का नार्को टेस्ट कराया जाए। 
विज्ञापन
दरोगा की हत्या: बेटा बोला- आरोपी का नार्को टेस्ट कराया जाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तीन दिन पहले हुई दरोगा दिनेश मिश्र की हत्या के खुलासे से उनके परिजन संतुष्ट नहीं हैं। परिजन ने पुलिस के खुलासे पर ही सवाल खड़ा किया है। उनका कहना है कि छोटी सी बात पर कोई हत्या कैसे कर सकता है। इसके पीछे बड़ी साजिश है। दरोगा के बेटे ने पिता के हत्यारोपी का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। उसका मानना है कि नार्को टेस्ट से सच्चाई सामने आएगी।

विज्ञापन


मूलरूप से कन्नौज के इंदरगढ़ थाना के सकतपुर निवासी दरोगा दिनेश मिश्र की तीन दिन पहले गुरुवार को फिरोजाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दरोगा के नौकर को आरोपी बताया। रविवार को पुत्र मोहित मिश्र ने बताया कि पुलिस के खुलासे में पिता के फालोअर को हत्याकांड में शामिल बताया गया जबकि वह युवक पिछले तीन माह से पिता के साथ रहकर खाना बनाने के अलावा विवेचना में भी सहयोग करता था। 

यह भी पढ़ेंः- दरिंदा प्रेमी: 'तू मेरी न हो सकी तो किसी की न होने दूंगा', मिलने को बुलाया और दी ऐसी मौत; देखकर कांप गए घरवाले

विज्ञापन

पिता माह के आखिरी दिन को पूरा हिसाब कर देते थे। इतनी छोटी सी बात पर कोई किसी की हत्या कैसे कर सकता है। इसके पीछे जरूर कोई बड़ी साजिश है। हत्यारोपी ने कई बार अपना बयान बदला है। मोहित के मुताबिक पूछताछ के दौरान उसने मेरा भी नाम लिया था कि मैंने पिता की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस की जांच में मेरी संलिप्तता नहीं पाई गई।

यह भी पढ़ेंः- School Closed: आठ अगस्त को बंद रहेंगे CBSE, ICSE सहित सभी स्कूल, जल्द पहुंचेगा मैसेज; जानें क्या है वजह
 

मोहित मिश्रा ने बताया कि डीजीपी कार्यालय में तैनात बहन व चाचा रविवार को संबंधित थाने के कोतवाल से मिले थे और उन्होंने अधिक विवेचना करने व हत्यारोपी के पॉलीग्राफ टेस्ट में नार्को टेस्ट कराने की मांग की। परिजन का कहना है कि उन्हें भविष्य में भी जान का खतरा है। 

यह भी पढ़ेंः- नौकर ने की दरोगा दिनेश की हत्या: बोला- बेटी की फीस भरनी थी, सैलरी मांगी तो कर दी मेरी बेइज्जती; इसलिए मार दिया
 
विज्ञापन

कहा कि यह बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा है। इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। बुजुर्ग पिता इंद्रेश मिश्र भी अपने बेटे की हत्या के गम में डूबे हैं। उनका भी कहना है उनके बेटे की जान अपने फर्ज को निभाने के दौरान गई है। पुलिस जल्दबाजी न करे। गहराई से छानबीन होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें