फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों से भी होगा जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के निजी अस्पतालों में भी जन्म और मृत्यु के प्रमाणपत्र के लिए पंजीकरण होंगे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले के निजी अस्पतालों को इंफॉरर्मेट आईडी उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू की गई। इस आईडी से निजी अस्पताल सीआरएस पोर्टल पर जन्म और मृत्यु का पंजीकरण कर सकेंगे। ऐसे में निजी अस्पतालों में होने वाले जन्म और मृत्यु के पंजीकरण के लिए लोगों को स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत या ग्राम पंचायत जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

जन्म और मृत्यु का डाटा सीआरएस पोर्टल पर अपलोड होगा और पोर्टल पर अपलोड होने वाले डाटा की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिलेगी। साथ ही लोगों को यह भी लाभ होगा कि उन्हें प्रमाणपत्र बनवाने के लिए निजी अस्पताल के कार्ड को दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीएमओ दिनेश प्रेमी ने बताया कि जिले में तैयारी की गई है सभी निजी अस्पतालों को इंफॉरर्मेट आईडी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए निजी अस्पतालों की सूची तैयार की जा रही है। इससे आमजन को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें