फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: श्रीनगर की MBBS छात्रा के फोटो और रील कर दी वायरल, बैचमेट की करतूत से उड़े होश; पुलिस को सुनाई आपबीती

Mon, 31 Mar 2025 01:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की रहने वाली एमबीबीएस की छात्रा के फोटो और रील को  सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बैचमेट द्वारा की गई इस करतूत का छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी उल्टा भड़क गया। पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे डाली, जिसके बाद मामले में केस दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
एमबीबीएस छात्रा सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में एमबीबीएस की छात्रा की रील बनाकर और फोटो खींचकर बैचमेट छात्र ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। विरोध करने पर गाली- गलौज के साथ ही आरोपी छात्रा को जान से मारने की धमकी दे रहा है। वहीं परिजनों से भी अभद्रता की गई। पीड़ित छात्रा ने आरोपी छात्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  अभिवावक ध्यान दें: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सख्ती, किताब और यूनिफॉर्म को लेकर जारी किए नए निर्देश


 

टूंडला के मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही छात्रा 
जम्मू-कश्मीर के जिला श्रीनगर निवासी एक छात्रा टूंडला के एक निजी कॉलेज से एमबीबीएस की छात्रा है। छात्रा कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में रह रही है। छात्रा के बैचमेट छात्र आकिब पठान निवासी दिल्ली ने पीड़ित छात्रा की रील बनाकर व फोटो बुधवार को सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए। साथ ही अन्य लोगों से भी सोशल मीडिया पर रील और फोटो अपलोड करा रहा है। 

ये भी पढ़ें -  Agra Metro: एमजी रोड पर यातायात की नई व्यवस्था, शाम 7 बजे तक इन वाहनों पर प्रतिबंध; माल वाहनों के लिए तय हुआ समय


 
विज्ञापन

परिजनों को भी दी भद्दी-भद्दी गालियां
छात्रा के विरोध करने पर आरोपी छात्र गाली-गलौज करने लगा। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। वहीं परिजन को भी भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा है। पीड़ित छात्रा ने आरोपी छात्र आकिब के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के उपरांत आरोपी छात्र के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  Eid Mubarak 2025: ताजमहल पर ईद उल फितर पर नमाज, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें