फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मीटर सुपरवाइजर को रीडर ने धमकाया, की फायरिंग

Mon, 26 Aug 2024 12:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। स्मार्ट मीटर सुपरइवाजर को मीटर रीडर ने अपने दो साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकाया। इस घटना में मीटर रीडर ने चार राउंड फायर किए। एक खाली कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला खेड़ा निवासी सौरभ जैन शिकोहाबाद विद्युत विभाग में कार्यदायी संस्था फ्लूएंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत है। वह शहर में स्मार्ट मीटर सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। उसका आरोप है कि टेरा सॉफ्टवेयर कंपनी में मीटर रीडर के पद पर कार्यरत राघव उससे नौकरी मांग रहा था। पीड़ित ने कागज कार्यालय में जमा कराने के लिए कहा था। रात 9 बजे करीब जब पीड़ित अपने दोस्तों के साथ घर जा रहा था। तभी पंजाबी कॉलोनी में आरोपी राघव ने अपने दो दोस्तों के साथ उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने पंजाबी कॉलोनी में 3 एवं एसपीएस स्कूल के समाने एक राउंड फायर किया। इस घटना की तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मारपीट की घटना नहीं हुई है। जल्द ही आरोपी हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें