फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं

Sat, 06 Aug 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर बैठक में जिलाध्यक्ष ने दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पार्टी के लिए कार्य करें। उनके मान-सम्मान के लिए खून पसीना बहाऊंगा। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

जसराना विधायक रामवीर सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के कारण सपा प्रदेश में पुन: सरकार बनाने जा रही है। विधायक ओम प्रकाश वर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरी ताकत से बूथ स्तर तक लोगों को जोड़ने का कार्य करें। एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ तैयार रहें। सपा नेत्री मीना राजपूत, महिला जिलाध्यक्ष मधुलता यादव, नितिन वर्मा ने भी विचार रखे। बीएस यादव, रामखिलाड़ी वाल्मीकि, सौरभ यादव, मातादीन यादव, चरन सिंह यादव, रघुराज सविता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें