फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत निस्तारण को फील्ड में दौड़ाए अधिकारी

Sat, 06 Aug 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
शिकायत निस्तारण को फील्ड में दौड़ाए अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम, एसपी ने शिकोहाबाद, सिरसागंज थाने में सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस पर डीएम राजेश प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार एवं  ने सिरसागंज एवं शिकोहाबाद थाने का निरीक्षण किया। पीड़ित जनता की शिकायतों को सुना और तहसीलदार, लेखपाल एवं पुलिस सब इंस्पेक्टर को तत्काल ही मौके पर भेजकर शिकायतों का निस्तारण कर सोमावर तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। थाना दिवस की शिकायत दर्ज करने को तैयार किए गए रजिस्टर, तहसील दिवस रजिस्टर, पैरवी रजिस्टर, भूमि विवाद, अपराध, महिलाओं के उत्पीड़न व उपस्थिति आदि रजिस्टरों को चैक किया। प्रभारी निरीक्षक शिकोहाबाद एवं सिरसागंज को निर्देश दिए कि घरेलू एवं आपसी विवादों को पहले मौके पर जाकर गांव के प्रमुख लोगों के साथ बैठाकर समझौता कराने की कोशिश करें। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाए। थाना शिकोहाबाद की शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता अच्छी नहीं मिली। एसएसआई राम विलास को सोमवार को अभिलेखों के साथ एसएसपी कार्यालय उपस्थित होने के आदेश दिए। शिकोहाबाद के वासुदेवमई निवासी श्याम मोहन ने कहा कि दबंगों ने जबरन खेत जोत लिया। डीएम ने लेखपाल एवं एसआई को मौके पर जाकर पड़ताल के आदेश दिए।

रेखा ने रोते हुए बताया कि उनका देवर जबरन उनकी जमीन व घर पर कब्जा कर लिया है उसके साथ भी मारपीट करता है। एसएचओ को निर्देश दिए कि आरोपी को पकड़कर लाएं और महिला को उसके अधिकार को दिलाया जाए। एसएचओ सिरसागंज व शिकोहाबाद को निर्देश दिए कि वह शिकायतों को पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारित करें। एसडीएम सिरसागंज संगीता देवी, एसडीएम शिकोहाबाद एसपी सिंह, सीओ श्यामकांत के साथ अन्य स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम-एसपी ने देखे मतदेय स्थल
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। डीएम राजेश प्रकाश एवं एसएसपी अशोक कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदेय स्थलों को चैक किया। विकास खंड मदनपुर के प्राथमिक विद्यालय राजौरा, दुधरई खेड़ा, जलालपुर, नगला लोकमन, छैछापुर, लौहरऊ का निरीक्षण कर मतदेय स्थलों पर फर्नीचर, बिजली, पानी, शौचालय एवं मोबाइल की कनेक्टिविटी सहित सभी न्यूनतम मूलभूत सुविधाओ की उपलब्धता को परखा। डीएम ने तहसीलदार को व्यवस्थाओं में सुधार करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें