फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 20 Feb 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 किशोरी को घर में अकेला पाकर एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया। घटना के समय किशोरी के छोटे भाई को घर से बाहर निकाल दिया। किशोरी के साथ दुष्कर्म की शिकायत पीड़िता की  मां ने सिरसागंज पुलिस से की। पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार सुबह वह पति के साथ काम पर गई थी। घर पर उसकी 14 वर्षीय पुत्री और दस वर्षीय पुत्र मौजूद था। तभी पड़ोस के गांव का मोनू यादव उसके घर पहुंचा और उसकी बेटी का हाथ पकड़ कर कमरे में जबरन ले गया और बेटे को कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बेटी ने इसका विरोध किया तो  आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जब किशोरी की मां और पिता आरोपी की शिकायत करने उसके घर पहुंचे तो उसने परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी दी। युवती से दुष्कर्म की वारदात की जानकारी पाकर बसपा मंडल कोआर्डिनेटर योगेश प्रताप सिंह बघेल, जोन कोआर्डिनेटर डा. ज्ञान सिंह, खालिद नसीर पीड़ित किशोरी की मां से मिले और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। बसपा नेता पुलिस के साथ मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। घटनाक्रम जानने के बाद युवती जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें