फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना शिकोहाबाद के एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

थाना शिकोहाबाद अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी के माता-पिता दो माह पूर्व एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर 14 वर्ष की बेटी अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक दिलशाद दरवाजे पर लगे हैंडपंप पर पानी पीने के बहाने आया और किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामले की जानकारी पीड़िता ने परिजनों को दी। जानकारी पर परिजनों ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दिलशाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तारी को दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें