शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने दखिनारा जाते समय मैनपुरी चौराहे पर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत ने कांग्रेस और विदेशी फंडिंग से जो आंदोलन चलाया, उससे किसान नेताओं की छवि खराब हुई है।
उन्होंने कहा किसान नेताओं की छवि को जितना राकेश टिकैत ने खराब किया है, उतना आज तक किसी नेता ने नहीं किया। उन्होंने राकेश टिकैत पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों ने राकेश टिकैत को छोड़ दिया है।
अब वह अकेले पड़ गए हैं। शीघ्र ही सरकार का उन पर चाबुक चलेगा। भानू ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इस सरकार में अब माफिया, भू माफिया, खनन माफिया, शराब माफिया और गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वालों पर बुलडोजर चलेगा।