फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में बारिश का कहर: भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत, मलबे में दबा पूरा परिवार; ग्रामीणों ने बचाई जान

Thu, 06 Aug 2026 12:08 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के परिहारमऊ गांव में लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की छत ढह गई, जिससे पति-पत्नी और उनके चार बच्चे मलबे में दबकर घायल हो गए। ग्रामीणों, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
 
विज्ञापन
भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के थाना नगला खंगर थाना क्षेत्र के ग्राम परिहारमऊ में गुरुवार सुबह बारिश के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय पूरा परिवार घर के भीतर ही मौजूद था। वहीं छत गिरने से पति-पत्नी और उनके चार मासूम बच्चों समेत परिवार के 6 लोग मलबे में दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन


परिहारमऊ निवासी हरिओम 30 वर्ष पुत्र रामबहादुर अपनी पत्नी मधु 28 वर्ष और अपने चार बच्चों कपिल 14 वर्ष, निखिल 11 वर्ष, शिव 6 वर्ष तथा सूर्या 4 वर्ष के साथ घर में मौजूद थे। हरिओम की पत्नी मधु बच्चों के लिये खाना बना रही थीं तभी बारिश से जर्जर हुई छत अचानक ढह गई और परिवार के सभी सदस्य मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने जैसे ही मकान की छत गिरने की तेज धमक सुनी वैसे ही लोग हरिओम के परिवारीजनों को मलवे से बाहर निकलाने में जुट गये।

विज्ञापन



वहीं सूचना मिलने पर कुछ ही देर में नगला खंगर पुलिस और सीएचसी सिरसागंज के डाक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंच गयी। घायलों को सिरसागंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान घायल मधु ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया उनके पति मजदूरी कर घर का गुजारा कर रहे हैं सुबह के लगभग 8 बज रहे थे और मैं खाना बना रही थी। पति और चारों बच्चे भी पास में ही थे। तभी अचानक ऊपर से पूरी छत भरभराकर नीचे गिर गई। किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और हम सभी छह लोग मलबे में दब गए।
विज्ञापन


घायलों से मिले एसडीएम ने सीएचसी पहुंच कर ली घटना की जानकारी
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सिरसागंज सिद्धार्थ पाठक सीएचसी सिरसागंज पहुंचे। उन्होंने डाक्टरों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और पीड़ितों से बातचीत की। एसडीएम ने बताया कि घटना की जांच के लिये संवंधित अधिकारियों को भी मौके पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें