खैरगढ़। थाना पुलिस ने सांखिनी मार्ग से एक शातिर अपराधी जितेन्द्र उर्फ जयंती निवासी शेखपुर हाथवंत को अवैध असलहे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस मिले हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों शिकोहाबाद, जसराना, टूंडला, मटसेना आदि में हत्या, लूट, डकैती, जानलेवा हमला व गैंगस्टर एक्ट के कुल 27 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। संवाद