फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश : सड़कें हुईं पानी से लबालब, घरों-दुकानों में भरा पानी

Thu, 24 Aug 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मंगलवार दोपहर से शुरू हुई बारिश बुधवार शाम तक होती रही। जैसे-जैसे बारिश होती गई, वैसे-वैसे नगर निगम व नगर पालिका के दावों की पोल खुलती चली गई। बारिश से शहर के अधिकांश हिस्से पानी से लबालब हो गए।
विज्ञापन

शहर के लेबर कॉलोनी, बोधाश्रम, जलेसर रोड, कोटला रोड, तिलक नगर, गांधी नगर, नई आबादी, रहना, सुभाष कॉलोनी, मोमीन नगर, चंद्रवार गेट, सर्विस रोड, मथुरा नगर, गांधी नगर, दुर्गा नगर आदि इलाकों जलभराव हो गया।

नई आबादी में शाम को नहीं बन सका खाना
नई आबादी के कई मोहल्लों में बारिश के कारण घरों में खाना नहीं बन सका। कई घरों में पानी रसोई घर तक घुसने के कारण घरों की छतों पर शाम को सोने को मजबूर हुए। देर शाम तक पानी की निकासी के लिए भी खुद ही कवायद करते नजर आए। मोमीन नगर के लोगों का कहना है कि हर बारिश में हम लोगों को इसी तरह का दंश झेलना पड़ता है.नगर निगम में होने के बाद भी यहां पर जलभराव का समाधान आज तक नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन




नाला सफाई की खुल रही पोल

मार्च से शुरू हुई नगर निगम के नालों की सफाई की पोल बारिश में खुल रही है। बड़े नालों की ठीक ढंग से सफाई न होने के कारण शहर के सभी नाले गंदगी से पटे हुए हैं। नालों में जमा सिल्ट के कारण बारिश होते ही यह लबालब हो जाते हैं और नालों का गंदा पानी सड़कों पर होता है।




बुधवार को लगने वाला बाजार नहीं लग सका
शिकोहाबाद। नगर में मंगलवार रात से हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बुधवार को लगने वाला बाजार भी नहीं लग सका। वहीं जिन दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खोल लिए वह भी सारे दिन दुकान पर खाली हाथ बैठे रहे। तहसील तिराहे से लेकर पक्का तालाब तक सड़क पर दो फीट पानी भरा रहा। बारिश के चलते बुधवार को तहसील में भी अधिवक्ता नहीं पहुंचे और न ही फरियादी और रजिस्ट्री कराने वाले अन्य दिनों की अपेक्षा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें