फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान डाकघर पर मिलेंगे रेलवे आरक्षण टिकट

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! सुहाग नगर स्थित मुख्य डाकघर - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लोगों को अब ट्रेन के आरक्षित टिकट के लिए रेलवे स्टेशन पर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। अब सुहागनगर स्थित मुख्य डाकघर में लोगों को ट्रेन के आरक्षण टिकट मिलेंगे। यह सुविधा दिसंबर माह के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही वाटर टैक्स, हाउस टैक्स समेत बिजली के बिल का भुगतान भी यहां हो सकेगा। इसके लिए डाकघर में अलग से काउंटर खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन

पोस्ट मास्टर दीपक कुमार ने बताया कि डाकघर में पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम पीआरएस खोलने की योजना चलाई जा रही है। इसके लिए डाक विभाग और रेलवे में अनुबंध हो चुका है। जल्द ही काउंटर पर टिकट मिलने लगेंगे। इससे यात्रियों को आरक्षित टिकट लेने के लिए रेलवे स्टेशन तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही उन्हें लाइन में लगना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि डाकघर से टिकट आरक्षित कराने की नई योजना से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
टैक्स भी भर सकेंगे
डाकघर का नया काउंटर जनसुविधा केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा। यहां अब वाटर टैक्स, हाउस टैक्स, बिजली के बिल सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। डाकघर प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को अन्य सुविधाओं से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र के डाकघर पर वाहन बीमा की सुविधा शुरू
देहात क्षेत्रों के 34 डाकघरों पर वाहन बीमा की शुरुआत हो गई है। वाहन और मॉडल के हिसाब से वाहन बीमा किए जा रहे हैं। मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर दीपक कुमार ने बताया कि अभी तक 443 से ज्यादा लोगों ने वाहन बीमा कराया है। यह सुविधा देहात क्षेत्रों के डाकघर में हैं। इसे शहरी क्षेत्र के डाकघर में लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें