शिकोहाबाद। फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। वह मैनपुरी से शिकोहाबाद आ रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
मैनपुरी के जलालपुर मानपुर हटी निवासी मोरपाल (35) मैनपुरी से फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन में शिकोहाबाद आने के लिए यात्रा कर रहे थे। वह ट्रेन के गेट के पास खड़े हुए थे। ट्रेन जब मंगलवार रात 8 बजे के करीब गांव भूड़ा बरतरा के पास पहुंची, तभी अचानक वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन में यात्रा कर रहे अन्य रेलयात्रियों ने जब इस घटना को देखा, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल ही घटना से शिकोहाबाद ट्रेन पहुंचने पर रेल अधिकारियों को अवगत कराया। जहां से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव की तलाश करते हुए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त उसके पास मिले आधारकार्ड के आधार पर हुई थी।