फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: फर्रुखाबाद पैसेंजर से गिरकर रेलयात्री की मौत... तो रेल ट्रैक पर मिला ग्लास फैक्टरी मजदूर का शव

Wed, 10 Jan 2024 06:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में जहां एक तरफ फर्रुखाबाद पैसेंजर से गिरकर रेलयात्री की मौत हो गई। तो वहीं रेल ट्रैक पर ग्लास फैक्टरी मजदूर का शव पड़ा मिला। 
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन। (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक रेलयात्री की मौत हो गई। वह मैनपुरी से शिकोहाबाद आ रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


मैनपुरी के जलालपुर मानपुर हटी निवासी मोरपाल (35) मैनपुरी से फर्रूखाबाद पैसेंजर ट्रेन में शिकोहाबाद आने के लिए यात्रा कर रहे थे। वह ट्रेन के गेट के पास खड़े हुए थे। ट्रेन जब रात्रि 8 बजे करीब गांव भूड़ा बरतरा के समीप पहुंची। तभी अचानक वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

ट्रेन में यात्रा कर रहे अन्य रेलयात्रियों ने जब इस घटना को देखा, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल ही घटना से शिकोहाबाद ट्रेन पहुंचने पर रेल अधिकारियों को अवगत कराया। जहां से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव की तलाश करते हुए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर हुई थी। जिसके परिजनों को सूचना दे दी गई थी।

रेल ट्रैक पर मिला ग्लास फैक्टरी मजदूर का शव

थाना रामगढ़ के गांव नैपई निवाासी निहाल (32) ग्लास फैक्टरी में मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण किया करता था। मंगलवार को ड्यूटी पर न जाकर वह दोपहर करीब एक बजे घर से बाजार की कहकर निकला था। देर शाम तक उसकी कोई सुराग न लगने पर परिजन ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। 

इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया तो रसूलपुर क्षेत्र में गांव मौढ़ा के पास भाजपा कार्यालय के पीछे से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

परिजन दबी जुबां से मामले को हत्या बता रहे हैं, लेकिन पुलिस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत बता रही है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने सेे हुई है। फिलहाल परिजन ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया। पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें