फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल छोड़ हाथी पर सवार हुए राघवेंद्र सिंह

Wed, 04 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
सिरसागंज में बसपा प्रत्याशी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता के साथ ही सिरसागंज में सियासी उठा पटक का दौर भी शुरू हो गया। साइकिल की सवारी छोड़ कर पूर्व पालिकाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह बसपा में शामिल हो गए। बसपा के टिकट पर उनका सिरसागंज सीट से चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। इसकी विधिवत घोषणा छह जनवरी को होगी।   
विज्ञापन

मंगलवार को ही पूर्व पालिकाध्यक्ष और सपा के विधानसभा अध्यक्ष रह चुके राघवेन्द्र सिंह लखनऊ बसपा के कैंप में पहुंच गए थे। बुधवार को उन्होंने बसपा में शामिल होने की घोषणा की। बुधवार की देर शाम जब राघवेन्द्र सिंह अपने समर्थकों के साथ सिरसागंज सीमा में पहुंचे तो बसपा के पदाधिकारियों और उनके समर्थकों ने उनका योगीराज होटल, कुंजपुर रोड पर बसपा के वरिष्ठ नेता रामसिंह सुपारी वालों ने भी बसपा प्रत्याशी राघवेन्द्र सिंह का जोरदार स्वागत किया। वहीं होटल नरसिंह प्लाजा पर नितिन सिंह, अतीश सिंह, मुकुल सिंह, अनिल, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप गौतम, अनिल गौतम, जयपाल प्रधान, बूटा सिंह, शिवेन्द्र सीपी, क्रांति सिंह, दिलीप सिंह, चंद्रपाल सिंह, अरविंद कुमार सिंह, हरेन्द्र कुमार सिंह आदि रहे। राघवेंद्र सिंह ने सपा में दंगल पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी परिवार के विवाद में जनता का समय बर्बाद कर रही है।

छह जनवरी को होगी विधिवत घोषणा
बसपा के आगरा मंडल और अलीगढ़ जोन के कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह ने बताया कि सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र से बसपा सुप्रीमो मायावती ने ठाकुर राघवेंद्र सिंंह को टिकट दिया है। इसकी विधिवत घोषणा छह जनवरी को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें