फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिला कार्यालय पर अखिलेश समर्थकों का कब्जा

Tue, 03 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
सपा जिला कार्यालय पर मिठाई वितरित की गई।
विज्ञापन
सपा जिला कार्यालय पर एमएलसी डा. दिलीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कब्जा जमा लिया। पार्टी के जिलाध्यक्ष कक्ष के बाहर लगी नेमप्लेट गायब कर दी। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की फोटो हटवा दी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर मिठाई बांटी। एमएलसी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के बदलने के साथ सभी जिला इकाई खुद भंग हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने अखिलेश यादव समाजवादी फ्रंट के संयोजक अंशुल विक्रम सिंंह, सह संयोजक कल्लू गुर्जर, योगेंद्र यादव सोनू व रामवीर यादव, सहकारी संघ के निदेशक नीतेश अग्रवाल जैन, बंटू कठेरिया, रामप्रताप गुर्जर, हनीफ खाकसार कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यालय में जिलाध्यक्ष अमोल यादव के नाम की कार्यालय के बाहर ही लगी नेम प्लेट को पहले ही हटा दिया गया। कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव के समर्थकों ने मार्ग दर्शक मुलायम सिंह यादव, प्रोफेसर राम गोपाल  यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं सांसद अक्षय यादव के समर्थन में नारेबाजी और मिठाई बांटी। इस दौरान एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बदलने के साथ ही जिला इकाई खुद भंग हो गई हैं। शीघ्र जिलाध्यक्ष के साथ नई टीम गठित की जाएगी।
कार्यालय के बाहर होर्डिंग्स बदला
मंगलवार को कार्यालय के बाहर लगे होर्डिंग्स में शिवपाल यादव की फोटो गायब थी, जबकि मार्ग दर्शक के रूप में मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रो.रामगोपाल यादव नीचे सांसद अक्षय यादव, एमएलसी डा. दिलीप यादव की ही फोटो लगी थी।
विज्ञापन

एलआईयू की टीम रही सक्रिय
सपा जिला कार्यालय में चल रहे घटनाक्रम पर एलआईयू की टीम सक्रिय थी। सपा के कौन-कौन नेता आए,किसकी नाम पट्टिका तो हटाया गया और मिठाई वितरण करने में कौन-कौन शामिल थे। इसे गोपनीय ढंग से एकत्रित करती रहे।
रामगोपाल यादव के नजदीकी नेता ही कार्यालय पर पहुंचे
सपा कार्यालय पर कब्जे के दौरान सांसद रामगोपाल यादव के करीबी लोग ही पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। प्रमुख नेताओं में एमएलसी डा. दिलीप यादव और अखिलेश यादव समाजवादी फ्रंट से जुड़े कार्यकर्ता ही मौजूद थे। जिले के अन्य विधायक और प्रमुख नेता इस दौरान मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें