जसराना। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विकास खंड जसराना के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में जसराना ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 159 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने किया।
प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पांच प्रतिभागियों को जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन उमाकांत सिंह, मुकेश राजपूत, निर्देश सिंह, अजय पाल सिंह, हेमेंद्र सिंह और सुमन राजपूत द्वारा किया गया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ये हुए चयनित
उच्च प्राथमिक विद्यालय, शादीपुर के कुलदीप और अभय प्रताप, उच्च प्राथमिक विद्यालय, नगला पदम के मंगेश, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सलेमपुर जसराना की गुंजन, उच्च प्राथमिक विद्यालय, दिहुली की मानवी का चयन हुआ है।