फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर पर दोपहर 12 बजे तक लोगों को नहीं मिला खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के क्वारंटीन सेंटरों की स्थिति में तमाम प्रयासों के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। इस बार शिकोहाबाद में बालाजी स्थित एफएस कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में क्वारंटीन सेंटर में मौजूद लोग सेंटर की खामियां गिना रहे हैं। वीडियो में लोग दोपहर 12 बजे तक खाना नहीं मिलने और बच्चों को दूध नहीं मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

शिकोहाबाद के एफएस कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्थाओं से क्वारंटीन लोग खफा हैं। इन्हीं लोगों ने सेंटर की अव्यवस्थाओं का वीडियो बनाकर सोमवार को वायरल कर दिया। वीडियो में कॉलेज की तीसरी मंजिल पर बने कक्षों में क्वारंटीन युवक कह रहे हैं कि मई की तपती गर्मी में तीसरी मंजिल पर ठहराया गया है। बिजली चले जाने पर पंखे भी बंद हो जाते हैं। शौचालयों की गंदगी दिखाते हुए युवक सफाई न होने का आरोप लगा रहे हैं। क्वारंटीन सेंटर के प्रथम तल पर मौजूद महिलाएं भी अव्यवस्था का आरोप लगा रही हैं। छोटे-छोटे बच्चों की ओर इशारा करते हुए कह रही हैं कि बच्चों के लिए दूध तक नहीं है। दोपहर 12 बजे तक सुबह का खाना तक नहीं मिला । सैंपल ले लिए लेकिन रिपोर्ट अभी तक नहीं आई। वीडियो में एक गर्भवती महिला भी अनदेखी का आरोप लगा रही है।
इससे तो अच्छा होम क्वारंटीन कर दो
वीडियो में युवक कह रहे हैं कि व्यवस्था नहीं हो पा रही है तो होम क्वारंटीन कर दिया जाए। यहां स्वास्थ्य विभाग से जुडे़ कुछ निजी कर्मचारी भी क्वारंटीन हैं। ये लोग भी अव्यवस्थाओं से खफा हैं।
विज्ञापन

विधायकों ने भी उठाया था अव्यवस्थाओं का मुद्दा
भाजपा विधायकों ने भी क्वारंटीन सेंटरों की अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया था। जसराना के विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी ने क्षेत्र में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर की गड़बड़ी का मुद्दा उठाया था। सदर विधायक मनीष असीजा ने राजा के ताल पर अग्रसेन धाम में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पर अव्यवस्थाओं की रिपोर्ट शासन को भेजी थी। भाजपा सांसद डा. चंद्रसेन जादौन और विधायक डा. मुकेश वर्मा भी क्वारंटीन सेंटरों की स्थिति देख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें