फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को खुला पूरा बाजार, लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां

विज्ञापन
शिकोहाबाद बाजार खुलने के दौरान मार्केट में हुई भीड़। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। लॉकडाउन 4.0 में सोमवार सुबह पूरा बाजार खुल गया। बाजार खुलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सोशल डिस्टेंसिंग का कहीं कोई पालन होता नजर नहीं आया। वहीं बैंकों में भी भीड़ टूट पड़ी। इस दौरान बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस भी नजर नहीं आई। जानकारी पर एसडीएम और सीओ ने बाजार बंद कराया।
विज्ञापन

लॉकडाउन 4.0 में राहत की खबर के बाद सोमवार को कस्बे का बाजार पूरी तरह से खुल गया। इसके चलते कस्बे के दोनों बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा था। वहीं बैंक ऑफ इंडिया पर भीड़ का आलम था कि लोग बैंक के प्रवेश द्वार पर लगभग 20 की संख्या में एक दूसरे से चिपके खड़े थे। अधिकांश लोगों के चेहरे पर मास्क भी नहीं थी। बाजार में उमड़ी भीड़ की जानकारी पर एसडीएम नरेंद्र सिंह और सीओ इंदुप्रभा ने दोनों बाजारों में भ्रमण कर भीड़ को नियंत्रित किया और गाइडलाइन से इतर खोली गई दुकानों को बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें