फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के खिलाफ सड़क पर उतरी 'शक्ति'

Sat, 21 Mar 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 नवरात्रि के पहले दिन नारी शक्ति ने अपनी ताकत का अहसास कराया। लाइनपार क्षेत्र के गांव नगला रामकिशन में खोली जा रही शराब की दुकान को बंद करा दिया। जाम लगा नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

 गढ़ी भक्ति रोड से आंदोलन के चलते हटाई गई देसी शराब की दुकान को संचालक ने शनिवार सुबह नगला रामकिशन में खोल दिया। दुकान खुलते ही महिलाएं हाथों में लाठी, डंडे लेकर पहुंच गई और दुकान पर ताला लगाने के साथ ही स्टाफ को दौड़ा लिया। महिलाएं लाइनपार रोड को जाम करने के साथ ही टेंट लगाकर बैठ गईं। महिलाओं का आरोप था कि शराब की दुकान को मंदिर के पास खोला जा रहा है। महिलाओं के रोष को देखते हुए आसपास के लोग भी एकजुट हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन महिलाओं ने जाम नहीं खोला। करीब एक घंटे तक लाइनपार रोड पर जाम लगा रहा। जाम की सूचना पर एसडीएम श्रीराम यादव, सीओ प्रशांत कुमार व पुलिस आ गई। एसडीएम ने मंदिर के पास से दुकान हटवाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर महिलाओं ने जाम खोला। इस दौरान महिलाओं की वहां खोखे में अवैध रूप से बिकने वाली शराब की भी जानकारी दी। जिस पर अधिकारियों ने जांचकर खोखे को हटवाने के निर्देश दिए हैं। अनीता देवी, गिरजा देवी, गायत्री देवी, गीता देवी, यशोदा देवी, शकुंतला देवी, मीरा देवी, उर्मिला देवी,  देवकी देवी, मल्लो देवी, मीना देवी आदि थीं।
विज्ञापन


फोटो-टूंडला में सड़क पर जाम लगाकर खड़ीं महिलाएं-4, लाठी डंडे लेकर हंमागा करतीं महिलाएं-5, महिलाओं को समझाते एसडीएम श्रीराम यादव व सीओ प्रशांत कुमार-6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें