फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के स्टेशन रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काउंटर पर बैठे युवक से खुले पैसे को लेकर मरीज के तीमारदारों ने मारपीट कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई।
थाना दक्षिण के स्टेशनरोड स्थित ओम हास्पिटल में शुक्रवार की शाम को स्टाफ काउंटर पर बैठा था। इसी दौरान मरीज के तीमारदार खुले पैसे को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट हो गई। मारपीट होते ही अस्पताल मे हंगामा हो गया। हंगामा होने के बाद मरीज के तीमारदार मौके से ही गायब हो गए।
इधर अस्पताल के स्टाफ ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल को अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। एसएचओ दक्षिण फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि स्टेशन रोड स्थित ओम हास्पिटल में तीमारदार एवं स्टाफ में मारपीट की घटना हुई है। उन्होंने कहा कि अभी तहरीर किसी पक्ष की ओर से नहीं दी गई है।