फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की चपेट में आने से साईकिल सवार किशोर की मौत

विज्ञापन
जसराना- टेंकर पलटने से हुई किशोर की मौत के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना। साइकिल से सवार होकर पाढ़म से अपने गांव सलेमपुर खुटियाना जा रहे किशोर की कैंटर की चपेट में आने से मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजकर किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना जसराना क्षेत्र में साइकिल पर सवार होकर पाढ़म से अपने गांव सलेमपुर खुटियाना जा रहे उदयप्रताप पुत्र रामगोपाल एवं श्यामवीर सिंह पुत्र अशोक कुमार टैंकर की चपेट में आ गए। टैंकर की चपेट में आने से श्यामवीर (12) की मौके पर ही मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मोहम्मदपुर निवासी दिलीप अपने परिवार के अनुज (8) एवं गार्गी (2) के साथ मक्का भुनाने आया था। तभी पाढ़म की ओर से आ रही मैक्स ने अनियंत्रित होकर तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। चपेट में आने से दोनों बच्चों सहित दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पाढ़म-औंछा मार्ग पर मोहम्मदाबाद पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने से मोहम्मदाबाद निवासी चालक राजकुमार एवं परिचालक पूरन सिंह घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र भेजा, जहां से उन्हें अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सराना- मैक्स की चपेट में आकर घायल हुई बच्ची- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें