फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांटा न होने और घटतौली पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
शिकोहाबाद मरघटी जलालपुर में राशन वितरण प्रणाली में धांधली को लेकर हंगामा करते हुए ग्रामीण। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद-फिरोजाबाद। मरघटी जलालपुर में लोगों ने ने बृहस्पतिवार सुबह डीलर की मनमानी और घटतौली की शिकायत को लेकर हंगामा कर दिया। हंगामे के चलते काफी देर तक राशन वितरण नहीं हो सका। सूचना पर पूर्ति निरीक्षक गांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या को सुना और समझा-बुझाकर राशन वितरण सुचारु कराया। मरघटी जलालपुर में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने राशन डीलर सुरेंद्र सिंह पर राशन नहीं बांटने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि डीलर के पास इलेक्ट्रॉनिक कांटा नहीं है और हाथ की तराजू से अनाज तौलकर दिया जाता है।
विज्ञापन

इसमें लगभग एक से डेढ़ किलो कम राशन निकलता है। आरोप है कि घटतौली के साथ ही पूरे यूनिट का भी अनाज नहीं दे रहा है। पांच यूनिट वाले व्यक्ति को चार का और चार वाले को तीन यूनिट का राशन दिया जा रहा है। हंगामे के चलते काफी देर तक राशन का वितरण नहीं हो सका। सूचना पर पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया लेकिन ग्रामीण इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर तोल कर राशन दिए जाने की मांग करने लगे। इस पर पूर्ति निरीक्षण के इलेक्ट्रॉनिक कांटा मंगवाकर राशन वितरण सुचारु कराया। हंगामा करने वालों में ओमकार, मुस्ताक, कमलेश बघेल, श्रीनिवास शर्मा, शिव कुमार, जयवीर, सुरेश, पंकज, सतपाल, राजपाल, गुड्डू, रामराज, तिलक सिंह, कुनंदा, जयवीर, श्यामवीर आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें