फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 05 Dec 2024 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बांग्लादेश में हिंदू समाज सहित तमाम अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बुधवार को गांधी पार्क में हिंदुओं ने प्रदर्शन किया। सभी धर्मों के संतों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा वसुधैव कुटुंबकम् की भावना रखने वाले भारत देश का हिंदू समाज आज बांग्लादेश के सभी अल्पसंख्यक वर्ग के साथ खड़ा है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट के सौंपा। इसमें भारत सरकार से पड़ोसी देश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की गई।अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार के तत्वाधान में गांधी पार्क में हिंदुओं की विशाल महासभा का आयोजन संयोजक बृजेश यादव सह संयोजक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इसमें काफी संख्या में हिंदू समाज के महिलाओं, पुुरुषों, युवाओं, युवतियों के साथ बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी कल्लू अंसारी ने कहा कि भारत ने बांग्लादेश को साथ देकर बनाने का काम किया था। उसी देश में हिंदुओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है। देश में राजनीति करने वालों ने इंसान को जाति धर्म में बांटकर नफरत फैलाने का काम किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने तीन तलाक, सीएए के साथ वक्फ बोर्ड में संशोधन की वकालत की। मां कामाख्या धाम जसराना के महंत महेशानंद महाराज ने कहा कि सूर्य को जिस प्रकार से हम जल चढ़ाते हैं उसी प्रकार से हम बांग्लादेश के हिंदुओं को सुरक्षित किए जाने के लिए प्रार्थना करें तो निश्चित ही उनका उत्पीड़न रुकेगा। उन्होंने कहा कि शक्ति को पहचानें। जैन मुनि अमित सागर महाराज ने कहा कि अपराध एक क्षण का होता है और सजा सालों तक भुगतनी पड़ती है। कोई धर्म खराब नहीं है बल्कि कुछ लोग खराब हैं जो माहौल को खराब कर रहे हैं।
हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई कोई भी हो दुख में सभी साथ होते हैं, हमेशा दुख एवं अहम में काम बिगड़ता है। हम सभी को साथ रहना होगा। इस्कान मंदिर के विष्णु ने कहा हम बंटेंगे तो कटेंगे, एकजुट रहना होगा। ब्रह्माकुमारी सरिता बहन ने भी बांग्लादेश में जो हो रहा उसकी निंदा करते हुए कहा कि सभी एक ही पिता की संतान हैं। फिर झगड़ा कैसा है। सरदार मनमोहन सिंह ने कहा कि अन्याय उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमोद कुमार ने कहा कि भारत ने हमेशा सभी धर्मों का सम्मान किया है। यह बात विश्व भी स्वीकारता है। किंतु जो बांग्लादेश भारत से सहारा प्राप्त करता है, जिसकी पूर्व प्रधानमंत्री हसीना शेख अपने आप को भारत में सुरक्षित महसूस करती हैं। वहीं बांग्लादेश के मुट्ठीभर कट्टरपंथी लोग अल्पसंख्यकों पर जघन्नतम अत्याचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

भंते बुद्ध शरण महाराज, सिंधी समाज के अशोक आनंदानी, नगर विधायक मनीष असीजा, मेयर कामिनी राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, विश्वदीप सिंह, हरिओम आचार्य, पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी, जिला प्रवक्ता डाॅ. अमित गुप्ता, डॉ. एसपी लहरी, नीलम दिवाकर, पार्षद हरिओम वर्मा, अजीत अग्रवाल सहित काफी भाजपाई मौजूद थे।


इन संगठनों ने किया प्रतिभाग
विरोध प्रदर्शन में सेवा भारती, भारत विकास परिषद, हिंदू जागरण मंच,भारतीय मजदूर संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, संस्कार भारती, भाजपा, सक्षम, क्रीड़ा भारती, स्वदेशी जागरण मंच, शैक्षिक मंच, विद्या भारती, श्री नारायण विकलांग समिति की टीमें शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें