फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: यमुना में कूदने की कोशिश कर रही युवती को पीआरबी टीम ने बचाया

Mon, 23 Feb 2026 01:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में सुबह-सुबह एक युवती की यमुना नदी में कूदने की कोशिश की खबर ने सनसनी फैला दी। लेकिन पीआरवी की त्वरित कार्रवाई ने युवती को सकुशल बचा लिया और पुलिस के हवाले किया गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 5.45 बजे पीआरवी की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान अतर सिंह ने सूचना दी कि एक युवती यमुना में छलाग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। पीआरवी के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पाया युवती यमुना नदी में कूदने जा रही थी। पुलिस ने समझाकर युवती को बचा लिया। युवती की पहचान खुशी निवासी बांसठ थाना दक्षिण के रूप में हुई। युवती ने बताया वह गुस्से में घर से बाहर निकली थी और कोई बड़ा नुकसान करने का इरादा नहीं था।
पीआरवी के अंबरीश कुमार ने बताया युवती देररात 12 बजे करीब घर से निकल आई थी। पीआरवी कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और युवती की जान बचा ली। उसे सुरक्षित तरीके से थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरवी के कार्य की लोगों ने सराहना की। इस दौरान अंबरीश कुमार, सुनील कुमार,कोमल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें