फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज अदा कर मांगी मुल्क से महामारी खत्म करने की दुआ

विज्ञापन
सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद पर तैनात पुलिस फोर्स और मौजूद पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रमजान माह के दूसरे जुमा पर सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद सहित शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी गई। रोजेदारों ने मुल्क में फैले कोरोना को खत्म कर सभी को सेहतमंद अता फरमाने की दुआ मांगी। मस्जिदों में इस दौरान सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग रोजेदारों ने किया।
विज्ञापन

रमजान के पवित्र माह के दूसरे जुमा की तैयारी सुबह से रोजेदारों ने कर ली थी। हालांकि कोविड संक्रमण के चलते मस्जिद में कम संख्या में रोजेदार नमाज अदा करने पहुंचे। दूसरे जुमा पर सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में नमाज मौलाना अरशद अलीम शम्सी ने नमाज अदा कराने के साथ अल्लाह ताला से दुआ की कि कोरोना रूपी महामारी से मुल्क को मुक्त कर दें। अल्लाह सभी बीमारों को सेहत अता फरमाए।
नाले की पुलिया स्थित मस्जिद मेवा फरोशां में ईदगाह एवं मस्जिद मेवा फरोशां के इमाम मौलाना मोहम्मद सफी कासमी ने नमाज अदा करा मुल्क की तरक्की, कोरोना बीमारी को खत्म किए जाने के साथ ही सभी को सेहत अता फरमाने की अल्लाह ताला से दुआ की। इस दौरान शहर के आमजन से गुजारिश की है कि वह सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन

मौलाना कासिम रजी ने नमाज अदा करा सभी से सावधानी बरतने की अपील की। करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां ने आमजन से कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मास्क का प्रयोग करने का आह्वान किया। हाजीपुरा स्थित आगाशाही मस्जिद सहित शहर की अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें