फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों की उछलकूद से जला 40 एमबीए का ट्रांसफार्मर

Sun, 26 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर जल गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बंदरों की उछलकूद के चलते नौशहरा विद्युत सब स्टेशन पर लगे 40 एमबीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसके चलते शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के अंधिकाश मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। सूचना पर विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शिकोहाबाद और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति देने के लिए नौशहरा पर विभाग द्वारा 132/33 केबीए का विद्युत सब स्टेशन है। रविवार सुबह करीब दस बजे विद्युत सब स्टेशन पर बंदर उछलकूद कर रहे थे। तभी हाईटेंशन लाइन के तार आपस में टकरा गए और उनसे निकली चिंगारी पल भर में शोला बन गई। आसपास के लोगों के साथ विद्युत कर्मचारी कुछ समझ पाते, इससे पूर्व ही विद्युत सब स्टेशन में लगे 40 एमबीए के ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठने लगी। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और विद्युत कर्मचारी भाग खड़े हुए। कर्मचारियों ने अधिकारियों को अवगत करा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इससे पूर्व ही ट्रांसफार्मर जल चुका था। ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण विद्युत तार और केबिल भी जल गई। इससे समूचे शहर के साथ विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

पांच दिन रहेगा बिजली का संकट: एसडीओ
शिकोहाबाद के बाशिंदों को पांच दिन बिजली सकंट झेलना पड़ेगा। एसडीओ शशिकांत ने कहा कि ट्रांसफार्मर बदलने और लाइन ठीक करने में करीबन पांच दिन का समय लगेगा। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि पानी की समस्या को दूर करने के लिए अन्य फीडरों से विद्युत आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें