फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत गाडगे महाराज की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Sun, 26 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
संत गाडगे की शोभायात्रा का शुभारंभ करते अतिथि।
विज्ञापन
दिवाकर समाज संघर्ष समिति के बैनर तले संत गाडगे महाराज की 142वीं जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर आकर्षक झांकियों सहित संत गाडगे की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में दिवाकर समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

 शोभायात्रा का शुभारंभ फिरोजाबाद के चेयरमैन राकेश दिवाकर ने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण, आरती उतारकर और समिति अध्यक्ष केएस दिवाकर ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा रेलवे कंपनी बाग से प्रारंभ होकर दीपा का चौराहा, मुख्य वीआईपी मार्ग, बल्देव रोड, बिहारी विलास, सिटी सेंटर, भारत माता चौक, नगला भर्रा, सब्जी मंडी से बीरी सिंह इंटर कालेज के सामने से होते हुए सुभाष चौराहा और फिर सूर्य नगर कॉलोनी पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में दिवाकर समाज के लोग ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते चल रहे थे। इस मौके पर राकेश दिवाकर ने कहा कि समाज को एकजुट होना होगा। समिति अध्यक्ष केएस दिवाकर ने कहा कि समाज एक हो तभी भला हो सकेगा। पूर्व विधायक ओमप्रकाश दिवाकर, सुभाष दिवाकर, विजय सिंह दिवाकर, सतीश दिवाकर, बौबी दिवाकर, शंकरलाल दिवाकर, नीलम दिवाकर, शशि दिवाकर, प्रेम दिवाकर, लाल सिंह, राकेश पंडित, अनारसिंह दिवाकर, लला दिवाकर, आरपी दिवाकर, हरिबाबू, ताराचन्द्र, ओमप्रकाश दिवाकर आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें