प्राइमरी पेमेश्वरगेट स्कूल का विद्युत कनेक्शन कटने के बाद धूप में बैठे बच्चे।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पेमेश्वर गेट स्थित परिषदीय विद्यालयों का विद्युत कनेक्शन सोमवार को भी नहीं जुड़ सका। विद्युत कनेक्शन काटने के बाद अधिकारियों ने इस विद्यालय की सुध नहीं ली। छात्र परेशान हैं उन्हें गर्मी में पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विद्युत बिल अधिकांश परिषदीय विद्यालयों का बकाया है। किंतु विद्युत कनेक्शन एक परिसर में चल रहे पांच विद्यालयों का काट दिया था। शनिवार को कटे कनेक्शन के बाद बच्चे पूरे दिन परेशान रहे। वहीं, सोमवार को बच्चे प्राथमिक विद्यालय पेमेश्वर गेट पहुंचे तो कनेक्शन कटा था।
इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय हुंडावाला मंदिर, प्राथमिक विद्यालय छपैटी बालक, प्राथमिक विद्यालय टीला कन्या, प्राथमिक विद्यालय टीला बालक में पढ़ने आए छात्र गर्मी के कारण परेशान रहे। जिस कमरों में बच्चे पढ़ते हैं, उसी कमरे में एमडीएम भी पकाया जाता है तो गर्मी का असर तो बढ़ गया। ऐसे में उन्हें खुले में बिठाकर पढ़ाई कराई।
विद्युत बिल आने के बाद हमने सत्यापित करके विभाग को बिल जमा कर दिया था। किंतु बिजली क्यों काटी, इसकी हमें जानकारी नहीं लग सकी है। इस प्रकार के कई स्कूल हैं, जिनका शासन से बजट आने के बाद बिल भरा जाएगा।
शौहरत अली, प्रधानाध्यापक
कनेक्शन क्यों नहीं जुड़ा इसकी जानकारी लेंगे। प्रधानाध्यापक एक प्रार्थना पत्र लिखकर विद्युत विभाग को जमा कर दें। लाइनमैन जाकर विद्युत सप्लाई जोड़ आएगा।
रंजीत कुमार, जेई विद्युत विभाग