फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश पंडालों में भक्ति की धूम, सजाई झांकी

विज्ञापन
टूंडला में गणेशजी के दर्शन करते श्रद्धालु - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
फिरोजाबाद/ टूंडला। सोमवार को भी गणेश पंडालों में धूम रही। छिंगामल बाग के राजा के दरबार में बाबा बर्फानी की झांकी सजाई गई तो कहीं छप्पन भोग लगाया। महिलाओं ने भजन संध्या का आयोजन गणेश पंडालों में किया।
विज्ञापन

छिंगामल बाग के राजा के दरबार में आकांक्षा मित्र मंडली ने बर्फानी की झांकी सजाई। महाआरती के साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर अनंत प्रकाश अग्रवाल, उल्ला गर्ग, अर्चित आदि मौजूद रहे।
कोटला रोड स्थित सोहन मार्केट मित्र मंडल ने गणेश पंडाल में छप्पन भोग के साथ फूल बंगला सजाया। इस मौके पर महारास का आयोजन भी किया गया। विभव नगर गणेश महोत्सव समिति ने मोदक सहस्त्रार्चन का आयोजन किया। खोआ मंडी स्थित गणेश पंडाल में फूल बंगला सजाने के साथ ही छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन

ककरऊ कोठी स्थित मस्जिद वाली गली में भी भक्तों ने गणेश पंडाल में भक्ति का रंग जमाया। रामनगर हास्पीटल वाली गली स्थित गणेश पंडाल, कटरा सुनारान में भक्ति गीतों पर जमकर थिरके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें