शिकोहाबाद। अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्रांतर्गत गांव नगला बलराम निवासी कांस्टेबल लक्ष्मन सिंह शिकोहाबाद कोतवाली में तैनात है। लक्ष्मन की शादी पांच मई को होनी थी, लेकिन लक्ष्मन ने अपने फर्ज को प्राथमिकता देते हुए अपनी शादी स्थगित कर दी। लक्ष्मन ने बताया कि पहले ड्यूटी जरूरी है। शादी बाद में भी हो जाएगी। लक्ष्मन ने कहा कि संकट की घड़ी में देश को उसकी जरूरत है।
ऐसे में अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हट सकता। शादी के बारे में लक्ष्मन से परिजनों से और ससुरालीजनों से बात की और शादी को लॉकडाउन समाप्त होने के बाद ही करने के लिए कहा। उसने बताया कि उसकी बात से परिवार और ससुराल पक्ष के लोग भी सहमत हो गए और अब शादी को आगे टाल दिया है। लक्ष्मन ने कहा कि मौजूदा हालात में शादी से पहले जनता की सेवा और फर्ज जरूरी है। उसके इस फैसले को पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी सराहा।