फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब: वाजपेयी

Sun, 25 Oct 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी का आगरा से लखनऊ जाते समय सुभाष तिराहे पर उनको रोककर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। संघर्ष को तैयार रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के जिले से गुजरने की जानकारी होते ही आरएसएस के विभाग कार्य वाह रमाकांत उपाध्याय एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा.अखिलेश शर्मा,युवा मोर्चा के लकी गर्ग सुभाष तिराहे पर पहुंच गए।

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं को ही देखते ही गाड़ी को रोक लिया। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि किसी से डरने अथवा घबराने की जरूरत नहीं है।सपा की गुंडागर्दी का जबाव खुद संगठित होकर ही दें।
विज्ञापन


 जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह सत्ता के नशे में चूर होकर कार्य नहीं करें,सरकारें तो आती-जाती रहतीं हैं। उन्होंने अफसरों को ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी। भाजपा कार्यकर्ताओं को सब्र का बांध टूटने ही वाला है। इस दौरान लोकेश गुप्ता,डा.अखिलेश शर्मा व अन्य भाजपाई मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें