थानेदार और जवान टेंशन मुक्त होकर ड्यूटी करेंगे तो अच्छा काम करेंगे। पुलिस को हाईटेक बनाने के साथ ही सीयूजी नंबरों को व्हाट्सएप से जोड़ा जाएगा। जाम से निजात दिलाने के लिए प्लानिंग तैयार की जाएगी।
जनपद के 58 वे एसपी के रुप में चार्ज लेने वाले एसपी पीयूष श्रीवास्तव 2005 के आईपीएस अधिकारी है। इससे पूर्व एसपी के रुप में उनकी पोस्टिंग खलीलाबाद, संभल और बांदा रही है। जबकि अपर पुलिस अधीक्षक के रुप में एएसपी देहात आगरा, गाजियाबाद, बुंलद शहर के साथ अन्य जनपदों में तैनात रह चुके है।
उन्होंने चार्ज संभालते ही कहा कि पुलिस के सीयूजी नंबरों पर व्हाट्सएप शुरू किया जाएगा। इससे युवा पुलिस के मित्र बनने के साथ गोपनीय तरीके से सूचना दे सके। यह तभी संभव होगा जब पुलिस तनाव मुक्त होकर कार्य को अंजाम देगी। उन्होंने कहा कि जो फोन नहीं कर सकता है वह पोस्टकार्ड के माध्यम से अपनी शिकायत करें।