फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: गैंगस्टर की 50 लाख की संपत्ति जब्त, पुलिस ने लोगों को निर्देश; कोई इस संपत्ति को न खरीदे

Wed, 26 Jun 2024 07:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में पुलिस ने गैंगस्टर की 50 लाख की संपत्ति जब्त की। पुलिस ने लोगों को निर्देश दिया कि कोई भी इस संपत्ति की खरीद न करे। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहागनगरी फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत आरोपी की सम्पत्ति लाखों रुपये के ट्रक की जब्तीकरण की कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई से आरोपियों के हौंसले पस्त हो गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने डीएम-एसएसपी के आदेश पर गैंगस्टर, भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ा। इसके तहत पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी बृजेश यादव उर्फ डिम्पू उर्फ कमलकान्त निवासी ग्राम अजायपुर थाना फरिहा, हाल निवासी लक्ष्मीनगर बोझिया के ट्रक की जब्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 50.96 लाख रुपये चल संपत्ति को जब्त किया है। 

पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को निर्देश दिए कि कोई भी जब्त की गई संपत्ति की खरीद-फरोख्त न करे। अन्यथा उसके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के तीन ट्रक की किस्त न भरने के कारण बीमा कंपनी द्वारा अधिग्रहण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें