फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अपहरण और हत्या की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस, पांच को किया गिरफ्तार

Mon, 21 Oct 2024 09:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में महिला ने बेटे के अपहरण और हत्या की झूठी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने झूठी सूचना देने पर पांच को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार देर रात एक महिला ने डायल 112 और 1076 पर फोन किया। सूचना दी कि उसके बेटे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। शव को नहर में फेंक दिया है। हत्या की सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस भी दौड़ पड़ी। पुलिस ने झूठी सूचना देने वाली महिला सहित पांच को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


घटना फरिहा थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव की है। गांव निवासी सुनीता देवी ने डायल 112 पर सूचना दी कि उसके बेटे विवेक की गांव ललऊआ निवासी अज्ञात युवकों ने बाइक पर बैठाकर ले जाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव नहर में फेंक दिया। हत्या की सूचना पर फरिहा सहित आसपास के थानों की पुलिस दौड़ पड़ी। कॉलर को ट्रेस करते हुए पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। 

पता चला कि युवक ने गलत जानकारी देने के बाद खुद छिप गया था। उसका मकसद गांव ललऊआ निवासी जितेंद्र को फंसाना था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव नंदपुर निवासी विवेक, राजेश, जगजीवन, अनुराग और ईश्वर दयाल को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि पांचों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें