फिरोजाबाद। हाथरस की घटना में 121 लोगों की मृत्यु होने के मामले में सिटी सर्किल की पुलिस टीम ने सोमवार देर शाम गांव बन्ना में दबिश देकर प्रधान पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
ग्राम पंचायत मोहम्मदाबाद की प्रधान व गांव बन्ना निवासी एलिस कुमारी ने बताया कि रात में सीओ सिटी हिमांशु गौरव की अगुवाई में पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश लेकर उनके पति वीरेश कुमार को पूछताछ के लिए ले गई। पुलिस टीम ने उनके पति को वह मुश्किल कपड़े पहनने दिए। उनके मोबाइल को भी जप्त कर लिया। वहीं सीओ सिटी ने हाथरस प्रकरण में किसी को भी हिरासत में लिए जाने से इन्कार किया है।